Blog

Chandauli News-एमडी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज में प्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

चंदौली। सकलडीहा रोड स्थित एमडी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने नाटक मंचन और नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

मुख्यातिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि नर्सिंग एवं फार्मेसी सेवा का पवित्र क्षेत्र है। डॉक्टर सिर्फ दवा लिखता है, लेकिन मरीजों की देखभाल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नर्सिंग स्टाफ पर होती है। उन्होंने कहा कि रोगियों के प्रति प्रेम, विश्वास और सकारात्मक व्यवहार आधे रोग को स्वयं समाप्त कर देता है। इसलिए नर्सिंग को हमेशा मानव सेवा मानकर करना चाहिए, इससे जीवन में कभी असफलता नहीं मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा ने कहा कि मरीज के प्रति आपका व्यवहार ही उसके लिए दवा के समान काम करता है। रोगी में विश्वास जगाना अत्यंत आवश्यक है। जो छात्र-छात्राएं आज कॉलेज से विदा हो रहे हैं, वे जिस भी अस्पताल में जाएं, सेवा भाव को प्राथमिकता दें, सफलता निश्चित है।विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और छात्रों को सेवा परमो धर्म की भावना से कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने कॉलेज में जो सीखा है, उसकी सुगंध समाज में फैलाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्र को कभी जरूरत पड़े, तो कॉलेज के द्वार सदैव खुले रहेंगे। संस्था की शुभकामनाएं सदैव छात्रों के साथ हैं।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, फेकन प्रसाद, राम भजन, बृजमोहन मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश, बृजेश प्रधान, राम आशीष प्रधान, विजय प्रधान, आनंद, जय सिंह, अर्जुन आर्य, शिवकुमार, यमन सिंह, अजीत सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, यासमीन, सुशील, रोहित, शिवम, प्रीति, सोनम, खुशबू, आरती, प्रतिमा सरकार, विनीता, दिलीप, रिंकू, अभिषेक, संतोष, बृजेश, अनुष्का, निधि, दिव्या लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button