Blog

Chandauli News-एसआईआर मैपिंग के बाद चंदौली में नई वोटर लिस्ट जारी, 2.30 लाख मतदाता सूची से बाहर

चंदौली।जिले में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मैपिंग के बाद नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 14,88,821 मतदाताओं में से 12,58,735 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि 2,30,086 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं।
सूची से बाहर हुए मतदाताओं को दावे और आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छूटे हुए मतदाताओं को अपने जन्म स्थान और भारतीय नागरिकता को सिद्ध करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित 13 विकल्पों में से किसी एक प्रमाण पत्र को प्रस्तुत करना होगा।दावा करने के लिए फॉर्म-6 तथा आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 भरना अनिवार्य होगा। प्रमाण पत्रों के साथ फॉर्म 6 जनवरी से 6 फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे। दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 27 फरवरी तक की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 प्रमाण पत्र विकल्प केंद्र/राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के नियमित कर्मचारी व पेंशनभोगियों को जारी पहचान पत्र अथवा पेंशन भुगतान आदेश की प्रति 01 जुलाई 1987 से पहले भारत में सरकार/स्थानीय प्राधिकरण/बैंक/एलआईसी/सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी कोई पहचान पत्र या अभिलेख सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन/शैक्षणिक प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र वन अधिकार प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी/एससी/एसटी या अन्य जाति प्रमाण पत्र राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो) राज्य या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया रजिस्टर सरकार द्वारा जारी भूमि अथवा मकान आवंटन प्रमाण पत्र आधार के लिए निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या के अनुसार जारी निर्देश बिहार एसआईआर की मतदाता सूची का अंश (संदर्भ तिथि 01/07/2025)इन 13 विकल्पों में से किसी एक के माध्यम से सूची से छूटे हुए मतदाता अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।मतदाता सूची का प्रकाशन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा की ओर से प्रतिनिधि जानेंद्र कुमार, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान, कांग्रेस के प्रतिनिधि राकेश सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय दलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button