Blog

Chandauli News-ऑपरेशन दहन के तहत चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,528 किग्रा अवैध गांजा नष्ट

चंदौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद भारी मात्रा में अवैध गांजा नष्ट किया। यह अभियान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के निर्देश पर चलाया जा रहा है।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन  पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा भी मौजूद रहे।माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 40 मुकदमों से संबंधित 528.172 किलोग्राम अवैध गांजा को विनष्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराई गई।
विनष्टीकरण की कार्रवाई थाना मुगलसराय क्षेत्र के औद्योगिक नगर स्थित गनेश प्लाई फैक्ट्री में एंसीलेटर (भट्ठी) के माध्यम से की गई। इस दौरान पर्यावरण मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि किसी प्रकार का प्रदूषण न हो।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button