Blog
Chandauli News-कंटेनर ने फोर व्हीलर को मारी जोरदार टक्कर,बाल-बाल बचे कार सवार

चंदौली के सदर कोतवाली अंतर्गत एनएच-19 (राष्ट्रीय राजमार्ग 19) पर जसौली के पास एक बड़ा हादसा टल गया। सैयदराजा की तरफ जा रही एक फोर व्हीलर कार को पीछे से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे चौकी सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है







