Chandauli News-कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में अटल बिहारी बाजपेयी जन्म शताब्दी पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

चंदौली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में “भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जन्म शताब्दी एवं सुशासन” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के विचारों, आदर्शों एवं सुशासन की अवधारणा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम में राजशेखर उपाध्याय नेशनल इंटर कॉलेज, चंदौली के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली की छात्रा श्रेया दुबे ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शीतल जायसवाल, सकलडीहा इंटर कॉलेज, चंदौली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व, उनके योगदान एवं सुशासन की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



