Blog

Chandauli News-कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन

चंदौली- महिला कल्याण विभाग,उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा संचालित “संकल्प: हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन” योजना के अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में आज दिनांक 06.09.2025 को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं एक निजी महाविद्यालय में संयुक्त रूप से संपन्न हुई।इस अवसर पर कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए पॉश (POSH) अधिनियम पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डीएमसी रागिनी सिंह द्वारा छात्राओं व महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए बनाए गए कानून की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कानूनी सहायता के उपलब्ध संसाधनों से अवगत कराया।इसके अतिरिक्त, पुष्पा कुशवाहा द्वारा महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह की रोकथाम और बालिकाओं की शिक्षा पर प्रभावशाली जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर, आदि की जानकारी भी दी।कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, प्रियंवदा सिंह, अनुराधा वर्मा, रंजना श्रीवास्तव, रीना सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई और अनेक प्रश्नों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी जिज्ञासाएं भी स्पष्ट कीं।इस प्रकार की पहलें कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button