Blog

Chandauli News-कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का चंदौली दौरा,बाढ़ पीड़ितों से मिले,विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

चंदौली-उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को चंदौली जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण भी किया।संजय निषाद ने कहा कि “विचार और संस्कार ही इंसान की पहचान होते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया की शान हैं। उन्होंने देश की गिरती साख को नई पहचान दी है। जब मोदी को चुनाव में नहीं हरा पा रहे हैं, तो अब चुनाव आयोग पर लांछन लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव का नाम लेने या न लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अब तक सिर्फ वोट ठगने का काम किया है। उनके शासनकाल में पिछड़ी और छोटी जातियों का अपमान होता था। आज ‘निषाद जी’ कहकर सम्मान दिया जा रहा है.मंत्री ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर हमारे बड़े भाई हैं। उनके साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एबीवीपी के छात्रों को सलाह है कि बातचीत और संवाद से समाधान निकाला जाए। जो भी लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार बड़े अधिकारी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।जिस कानून व्यवस्था की बात अखिलेश करते हैं, जनता ने उसी के कारण उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था। आज माफिया मुक्त समाज में सभी धर्मों और जातियों के लोग शांति से रह रहे हैं। हमने जो कहा था, उसे किया है।”मंत्री ने कई ग्रामीण इलाकों में दौरा कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं।राहत सामग्री वितरण के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई।सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button