Blog

Chandauli News-छठ पर्व पर घर लौटने की ललक, ट्रेनों में भारी भीड़ — चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर पुख्ता इंतज़ाम

चंदौली (डीडीयू जंक्शन):आस्था का महापर्व छठ पूजा नज़दीक आते ही लोगों का घर लौटने का सिलसिला तेज़ हो गया है। छठ पर्व पर घर पहुंचना हर प्रवासी की प्राथमिकता बन गया है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है।

ट्रेनों की स्थिति यह है कि अधिकांश डिब्बे पूरी तरह भरे हुए हैं, और दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत और पंजाब से आने वाली बिहार की सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कम परेशानी हो।

भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

डीडीयू जंक्शन, जो, हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है और बिहार को सीधे कनेक्ट करता है, इन दिनों छठ पर्व के कारण सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक बन गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की है और प्लेटफॉर्मों पर भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button