Blog

Chandauli News-जमुनीपुर ग्राम सभा में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली

चंदौली। सकलडीहा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा जमुनीपुर में स्थित श्री रामचन्द्र ब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण के तालाब पर आज भव्य रूप से देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर 2100 दीपों का प्रज्वलन कर पूरे परिसर को दीपमालाओं से सजा दिया गया।विदित हो कि ग्राम सभा जमुनीपुर में पिछले कई वर्षों से ग्राम सभा के नवयुवकों द्वारा इस आस्था के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने की परंपरा रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी युवाओं ने सामूहिक सहयोग से हजारों दीप जलाकर तालाब परिसर को आलोकित कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित ह्यूमन राइट CWA काशी प्रांत अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि देव दीपावली की पौराणिक कथा भगवान शिव से जुड़ी है। इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को अत्याचार से मुक्त कराया था, इसी कारण यह दिन त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के युवा छठ महापर्व के तुरंत बाद से ही देव दीपावली की तैयारियों में जुट जाते हैं, जो उनकी श्रद्धा, एकता और सांस्कृतिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।इस अवसर पर कौशलेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामनाथ यादव, नीरज यादव, योगेन्द्र प्रताप राय, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, राहुल सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। दीपों की लौ से आलोकित तालाब का दृश्य देखते ही बनता था और पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button