Chandauli News-जमुनीपुर में विकास खंड सकलडीहा के पशुचिकित्सालय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।

चंदौली-जमुनीपुर में विकास खंड सकलडीहा के पशुचिकित्सालय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।मेले में उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, पूर्व प्रधान अमिताभ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर सिंह, पत्रकार श्याम बिहारी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।डॉ. अनिल (मोबाइल वेटेसिनरी यूनिट 1962), दीपक मिश्रा (पशुधन प्रसार अधिकारी, दिघवट) और सुनील, सूर्यकांत, अमित, शिवलोचन, नीरज, विकास, संतकुमार, शिवशंकर, राजेश व अखिलेश ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने पशुओं की बीमारियों, रोकथाम के उपाय, ठंड से सुरक्षा, पशु बीमा, कृत्रिम गर्भाधान और सेक्स-सॉर्टेड सीमेन से इच्छित नस्ल के पशु उत्पन्न करने की जानकारी दी। उन्होंने हरे चारे, पशु टैगिंग, कृमिनाशक और मिनरल मिक्सर के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया।मेले में कुल 670 पशुओं का निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई।



