Blog

Chandauli News-जाली दस्तावेज़ से नाती को पुत्र दर्शाने का आरोप,ग्राम प्रधान व सचिव पर गंभीर सवाल

जनपद चन्दौली के तहसील चकिया अंतर्गत ग्राम बसिनियां, पोस्ट भटरौल निवासी शिवमूरत यादव (पुत्र गोवर्धन यादव) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शिवमूरत यादव के नाती ने ग्राम प्रधान और कुछ कथित साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर जाली व फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर स्वयं को उनका पुत्र दर्शा दिया।पीड़िताओं ने न्याय की मांग को लेकर उप न्यायाधीश, चकिया को एक लिखित पत्रक सौंपा है। पत्रक में दिए गए तथ्यों के अनुसार शिवमूरत यादव की कुल पाँच बेटियाँ थीं। इनमें से एक बेटी वंदना उर्फ बेबी का विवाह ग्राम मुड़हुआ निवासी धर्मेन्द्र यादव से हुआ था। वंदना उर्फ बेबी की मृत्यु हो चुकी है, जिनके पुत्र गोलू यादव हैं।आरोप है कि गोलू यादव ने ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर स्वयं को शिवमूरत यादव का बेटा दर्ज करा लिया, जबकि वह वास्तविक रूप से उनका नाती है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिवमूरत यादव के जीवित रहते परिवार रजिस्टर में केवल उनकी बेटियों के नाम दर्ज थे।यह भी आरोप लगाया गया है कि शिवमूरत यादव की मृत्यु के लगभग सात माह बाद ग्राम बसिनियां के सचिव ने कथित रूप से धन लेकर नियमों को ताक पर रखकर गोलू यादव का नाम परिवार रजिस्टर में पुत्र के रूप में दर्ज कर दिया। पीड़िताओं का कहना है कि इससे पहले रहे ग्राम प्रधान और सचिव के कार्यकाल में ऐसा कोई नाम दर्ज नहीं किया गया था।पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले चार माह से उप न्यायाधीश, चकिया द्वारा दिए गए आदेशों का ग्राम सचिव द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button