Blog

Chandauli News-जिला कांग्रेस कमेटी चन्दौली ने समारोहपूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस


चंदौली-26 जनवरी, सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी चन्दौली द्वारा चन्द्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात गोष्ठी का आयोजन एवं मिष्ठान वितरण किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि देश के सभी जाति-धर्म के लोगों ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में एकजुट होकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को देश से खदेड़कर भारत को स्वतंत्र कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान संविधान सभा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व एवं सहयोग से बनाया गया, जिसने देशवासियों को समानता का अधिकार दिया और भाईचारे के साथ लोकतंत्र की स्थापना की। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी की लड़ाई के समय संघ व भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया और देश के साथ गद्दारी की। वर्तमान भाजपा सरकार से संविधान एवं सनातन दोनों को खतरा है।


जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद भी सदैव देश को मजबूत करने का कार्य किया है। देश की आन-बान-शान के लिए कांग्रेस के नेताओं ने बलिदान दिए तथा लोकतंत्र व संविधान को सुदृढ़ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व संघ की विचारधारा का इतिहास देश के साथ गद्दारी का रहा है और आज भी भाजपा सरकार विभिन्न तरीकों से देश के विभिन्न जाति-धर्म के लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने यूजीसी के गलत प्रावधानों तथा शंकराचार्य जी को स्नान से रोके जाने को इसके उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाकर वोट हासिल करती है और सत्ता में आने के बाद गरीबों, किसानों व मजदूरों के अधिकार छीनकर कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के धन से बनी है और उन्हीं के हित में कार्य कर रही है।


इस अवसर पर श्रीमती मधु राय, तौफिक खान, श्री राम यादव, नसरुल्ला खान, तरुण पाण्डेय, गंगा प्रसाद, रमानंद यादव, शशि उपाध्याय, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, राधेश्याम यदुवंशी, परमहंस सिंह राजपूत, गुलाब राम, श्रीकांत पाठक, इंद्रजीत मिश्रा, राकेश पाठक, राकेश सिंह, अखिलेश पाण्डेय, प्रवीण दुबे, संजय मिश्रा, पंकज तिवारी, संतोष चौबे, शमशेर खां, शमशुल खान, पवन पासवान, ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button