Blog

Chandauli News-जिले की लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

चंदौली: जिले की लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह कार्यक्रम धरना स्थल बिछिया पर आयोजित पंचायत में जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया।

मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि पहले भी विभिन्न माध्यमों से समस्याओं का समाधान कराने के प्रयास किए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर प्रदेश भर के जिलों ने मुख्यमंत्री को पुनः ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।

ज्ञापन में जिले की लंबित समस्याओं में रेलवे स्टेशनों पर मेल एक्सप्रेस का ठहराव, कार्यालयों का जिले में स्थानांतरण, बस डिपो स्थापना, पंप कैनाल संचालन, बांधों का जोड़ना, किसान डेस्क, मंडियों की स्थापना, खाद की उपलब्धता, पुल निर्माण, कोल्ड स्टोरेज, गन्ना मिल, नदियों की कटान रोकना, सड़क मरम्मत, ट्रामा सेंटर, सैनिक आराम घर, बंद रिजर्वेशन सेंटर, सहकारी समितियों का पुनरुद्धार, पानी की निकासी, बंदरों के आतंक को रोकना और नदारद नक्शों की व्यवस्था शामिल हैं।एडीएम ने कहा कि इन समस्याओं का अध्ययन कर शीघ्र समाधान किया जाएगा। सतीश सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन एक महीने के भीतर सकारात्मक उत्तर नहीं देता है, तो किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

पंचायत में नगर अध्यक्ष डॉ. राजीव मौर्या, जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मोछू, कोषाध्यक्ष खिचड़ू चौहान, तहसील अध्यक्ष श्रवण मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, संगठन मंत्री दशरथ राम सहित जिले की पांचों तहसीलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता भोला और संचालन मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button