Chandauli News-ठंड में बच्चों को स्कूल जाने की मजबूरी,छुट्टी कब करेंगे डीएम साहब?

चंदौली -भीषण ठंड और शीतलहर के बीच छोटे-छोटे बच्चे रोजाना स्कूल जाने को मजबूर हैं। सुबह के समय घना कोहरा, ठंडी हवाएं और गिरता तापमान बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। इसके बावजूद अब तक स्कूलों में छुट्टी को लेकर कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है।
अभिभावकों का कहना है कि ठंड के कारण बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं हो रही हैं। खासकर प्राथमिक और पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए यह मौसम बेहद जोखिम भरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं, जहां बच्चों को ठंड में दूर-दराज तक पैदल या साइकिल से स्कूल जाना पड़ता है।जनपदवासियों और अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बच्चों को राहत मिल सके।अब सवाल यह है कि डीएम साहब, आखिर कब मिलेगी ठंड से बच्चों को राहत और कब होगी स्कूलों की छुट्टी?



