Blog

Chandauli News-जेठमलपुर में 50 साल से बसे परिवारों को जमीन खाली कराने की धमकी,दहशत में ग्रामीण,प्रशासन से लगाई गुहार

चंदौली:यूपी के जनपद चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर में दशकों से बसे परिवार इन दिनों गहरी दहशत में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 1974 में पंचायत स्तर पर किए गए पंचनामा के आधार पर जिस भूमि पर वे पचास वर्षों से काबिज हैं, अब कुछ प्रभावशाली लोग उन्हें जबरन हटाने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार धमकियाँ दे रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे पीड़ित अरमान, प्रभा देवी, भूपेंद्र सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि वे इस भूमि पर लगभग पचास साल से अधिक समय से रह रहे हैं। उस समय पंचायत की मौजूदगी में उक्त भूमि का विधिवत पंचनामा कराया गया था, जिसके बाद से उनके परिवार बिना किसी विवाद के वहीं निवास कर रहे थे।परिजनों का कहना है कि हाल के दिनों में कुछ दबंग किस्म के लोग कुटरचित तरीके से जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके दरवाजे तक आ रहे हैं। वे उन्हें धमका रहे हैं और जगह खाली करने का दबाव बना रहे हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल है।पीड़ितों ने जिला प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रभावशाली लोगों पर सख्त कार्रवाई और पूरे भूमि विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button