Blog

Chandauli News-थाना बलुआ पुलिस ने अवैध देशी असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहाँ थाना बलुआ पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बलुआ पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ब्रह्मबाबा स्थान, महुअरकला के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी असलहा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार उर्फ विशाल, पुत्र बब्बन राम, निवासी ग्राम महुअरकला, थाना बलुआ, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह असलहा लोगों को डराने-धमकाने और समाज में दबदबा बनाने के लिए रखता था तथा इसे बिहार से खरीदा था। पुलिस ने थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 01/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button