Chandauli News-थाना मुगलसराय पुलिस ने ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की मदद से हत्या का सफल अनावरण,वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली -थाना मुगलसराय क्षेत्र के ग्राम मढिया में मिली युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। मामले में हत्या की वारदात आरोपी द्वारा ईंट से वार कर की गई थी।दिनांक 30.11.2025 को थाना मुगलसराय के चौकी जलीलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मढिया में बनारसी पटेल के प्लाट पर ईंटों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 30 वर्ष) का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा शिनाख्त रोहित साहनी पुत्र पारस साहनी, निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय के रूप में की गई।परिजनों की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0–585/2025, धारा 103(1) BNS में अभियुक्त संदीप यादव उर्फ भोदू पुत्र संतोष यादव उर्फ भूल्लन, निवासी ग्राम मढिया के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में तथाअपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में,प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्राप्त साक्ष्यों एवं CCTV फुटेज के आधार पर सतत प्रयास किए।दिनांक 01.12.2025 को लगभग 23:45 बजे, मुखबिर की सूचना पर हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त संदीप यादव उर्फ भोदू को ग्राम मढिया से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त का बयान
गिरफ्तार अभियुक्त संदीप यादव उर्फ भोदू (उम्र 23 वर्ष) ने स्वीकार किया कि दिनांक 29.11.2025 को वृन्दावन लान के बाहर बारात आने पर स्कूटी पर बैठे व्यक्ति रोहित साहनी को हटाने को लेकर विवाद हुआ।विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपाने का प्रयास किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक: गगन राज सिंह, थाना मुगलसराय,अपराध निरीक्षक: चन्द्रकेश शर्मा,उ0नि0: अभिषेक शुक्ला, चौकी प्रभारी जलीलपुर,हे0का0: विपिन गुप्ता,हे0का0: रजनीश राय, पुलिस टीम में शामिल रहे।



