Chandauli News-दो पिकअप वाहनों से 12 राशि गोवंश बरामद,चन्दौली पुलिस ने 03 शातिर गोतस्करों को किया गिरफ्तार

चन्दौली— गौतस्करी पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली चन्दौली एवं थाना अलीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 12 राशि गोवंश दो अलग-अलग पिकअप वाहनों से बरामद किए तथा 03 शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।
कोतवाली चन्दौली पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 07.12.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर लीलापुर गेट के पास चेकिंग के दौरान एक महिन्द्रा विरो पिकअप (UP65QT8466) से 09 राशि गोवंश
(07 राशि साड़, 01 राशि गाय तथा 01 राशि मृत गाय) बरामद किए गए। मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के आधार पर थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0 355/2025, धारा 3/5A/5B/8 गो-निरोध अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 325 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राहुल प्रजापति, पुत्र खन्झाटी प्रजापति, निवासी कटौला, थाना सिन्धौरा, वाराणसी — उम्र 24 वर्ष
2. मनीष प्रजापति, पुत्र रामसूरत प्रजापति, निवासी कटौला, थाना सिन्धौरा, वाराणसी — उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-नि0 दुर्गेश यादव (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चन्दौली),
उ0नि0 रावेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी मण्डी),उ0नि0 तरुण कश्यप (चौकी प्रभारी नवही),
का0 रुपेश दुबे, का0 प्रियेश यादव
थाना अलीनगर पुलिस की कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 07.12.2025 को 00:10 बजे पंचफेड़वा हाईवे से पिकअप वाहन UP62AT1377 को रोक कर 03 राशि गोवंश (02 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा) बरामद किए तथा 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 621/2025, धारा 3/5A/5B/8 गो-निरोध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
इकरामुद्दीन अंसारी, पुत्र सहवान अंसारी, निवासी बहरीपुर, थाना सिगरामऊ, जिला जौनपुर — उम्र लगभग 42 वर्ष
गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-अनिल कुमार पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक, थाना अलीनगर),उ0नि0 जयकरन सरोज (चौकी लौंदा),उ0नि0 अमित कुमार सेन,हे0का0 राजेन्द्र जायसवाल,
का0 सन्तोष कुमार





