Blog

Chandauli News-धरौली में दुर्गा प्रतिमा का भव्य विसर्जन,शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हुआ आयोजन

चन्दौली-सदर विकासखंड के ग्राम सभा धरौली में नौ दिनों तक चले भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण दुर्गा पूजा समारोह का समापन शुक्रवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। दशहरा के बाद माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न किया गया।पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम दर्शन हेतु गांव के चट्टी चौराहे पर बाजे-गाजे और डीजे की धुन पर भ्रमण कराया गया। भक्त झूमते हुए, भक्ति गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। धरौली गांव की यह विशेष परंपरा है कि प्रतिमा को वाहन की बजाय कंधे पर उठाकर विसर्जन स्थल तक ले जाया जाता है।विसर्जन के समय ग्रामीणों में मां के अंतिम दर्शन और कंधा देने की होड़ देखने को मिली। महिलाएं और बच्चे भी मां को अंतिम विदाई देने को उत्सुक दिखे। साथ ही, अंतिम प्रसाद पाने की भी होड़ लगी रही।इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, व्यवस्थापक संदीप सिंह, महामंत्री चिंटू सिंह, पुजारी पिंटू मिश्रा, भोले सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण और बच्चे उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और उत्सव का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button