Blog

Chandauli News-धानापुर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी का किया खुलासा

चंदौली – थाना धानापुर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 सोलर पैनल, 4 मोबाइल फोन तथा ₹1800 नकद बरामद किए गए हैं।यह घटना 11 फरवरी 2026 को ग्राम तोरवां स्थित जल निगम की टंकी से हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल चोरी कर लिए थे। इस संबंध में वादी शुभम कुमार उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू की।6 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मेढ़वा गांव के पास गंगा नदी किनारे से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सस्ते दाम पर बेचने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से चोरी की थी। ₹80,000 में सौदा तय हुआ था, जिसमें ₹40,000 एडवांस लिया गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button