Chandauli News-नववर्ष पर रीता चिरई का क्षेत्र भ्रमण,जनता से मिलकर बांटी खुशियाँ

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है। नए साल के अवसर पर समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की जिलाध्यक्ष रीता चिरई ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं और जनता से संवाद स्थापित किया।
नववर्ष के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की जिलाध्यक्ष रीता चिरई ने अपने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे सेक्टर नंबर 4, चहनिया पहुँचीं, जहाँ देवतुल्य जनता जनार्दन से मिलकर नए साल की शुभकामनाएँ दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान रीता चिरई ने आम लोगों से आत्मीय मुलाकात की और नए साल की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर लोगों से खुलकर चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याएँ उनके समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना।रीता चिरई ने कहा कि जनता से सीधे संवाद से ही जनसमस्याओं को समझा जा सकता है। इस प्रकार के भ्रमण से जनता से जुड़ाव बढ़ता है और विकास की दिशा तय करने में मदद मिलती है।



