Blog

Chandauli News-नहर सफाई के नाम पर सड़क पर मलबा फेंका,ग्रामीणों में आक्रोश,पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

चंदौली -कमालपुर।माधोपुर जाने वाले मार्ग पर नहर सफाई के दौरान सड़क पर मलबा, कीचड़ और झाड़-झंखाड़ फेंके जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। राहगीरों के लिए रास्ता संकीर्ण और खतरनाक हो गया है, जिससे दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है।पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’, जो हाल ही में पितृशोक से उबरकर क्षेत्र की समस्याओं को देखने पहुंचे, ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को उनके पिता की तेरहवीं है, लेकिन ठीक उससे पहले सड़क पर मलबा गिराकर रास्ता लगभग बाधित कर देना द्वेषपूर्ण प्रतीत होता है।पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि यह कार्य जानबूझकर असुविधा पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है, जबकि नहर सफाई कुछ दिन बाद भी कराई जा सकती थी।पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि तेरहवीं के बाद वे पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और यदि नहरों व माइनरों की सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिली तो सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button