Chandauli News-नोएडा के ISDM छात्रों की टीम 14-दिवसीय एजुकेशनल टूर पर चंदौली पहुँची

चंदौली -इंडियन स्कूल ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट (ISDM), नोएडा के आठ छात्र-छात्राओं का दल 14 दिनों के एजुकेशनल टूर के तहत चंदौली पहुँचा। इस दौरान टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय व्यवस्थाओं और ग्रामीण जीवन को करीब से समझा।धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध क्षेत्रों में जाकर किसानों से मुलाकात की और खेती-बाड़ी से जुड़ी चुनौतियों व तकनीकों की विस्तृत जानकारी हासिल की।टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) पहुंचकर खेती के आधुनिक तरीकों, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और तकनीकी नवाचारों के बारे में विशेष जानकारी ली।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित सिंह ने छात्रों को कृषि संबंधी आधुनिक पद्धतियों एवं उनके प्रभाव पर विस्तार से अवगत कराया।छात्रों ने कहा कि चंदौली कृषि प्रधान जिला है। यहां के लोग मिलनसार, मेहनती हैं और आधुनिकता के साथ-साथ पारंपरिक पद्धतियों का संतुलित उपयोग करते हैं, जिससे पैदावार में निरंतर वृद्धि होती है।





