Blog

Chandauli News-सदर कोतवाली पुलिस ने झपटमार गिरोह का किया भंडाफोड़,दो आरोपी गिरफ्तार

चंदौली सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा यूनियन बैंक के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिछले कई दिनों से राहगीरों से पैसा व मोबाइल छीनकर भागने वाले कुछ संदिग्ध लड़के जसुरी नहर पुल की ओर आ रहे हैं।प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल जसुरी नहर पुलिया पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने लगी। चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा गया—सूरज सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर, निवासी ग्राम किशुनदासपुर, थाना व जनपद चंदौली, उम्र लगभग 19 वर्ष, जिसके कब्जे से 2305 रुपये नकद बरामद हुए।राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल, निवासी ग्राम बिछिया कला, थाना व जनपद चंदौली, उम्र लगभग 23 वर्ष, जिसके कब्जे से 1700 रुपये नकद बरामद हुए।बरामद नकदी के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 13.01.2026 को अनमोल ढाबा के पास जीटी रोड कटसिला पर वे अपने गांव के तीसरे साथी दिनेश सोनकर की मोटरसाइकिल लेकर एकांत स्थान पर आने-जाने वाले राहगीरों से झपटमारी करते थे। उसी दिन एक मोटरसाइकिल सवार से मोबाइल व करीब 5000 रुपये नकद झपट लिए गए थे, जिसे तीनों ने आपस में बांट लिया था। अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास से बरामद रकम उसी झपटमारी की घटना से संबंधित है।अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम जगदीश सराय स्थित एक खंडहरनुमा मकान में पहुंची, जहां से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP67AJ2193 (अपाचे ATR, सफेद रंग) बरामद की गई। उक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।छिनैती का पैसा अभियुक्तों के कब्जे से बरामद होने के कारण मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह (थाना चंदौली),उपनिरीक्षक मो. असलम,उपनिरीक्षक अरुणेश कुमार राय,कांस्टेबल गौरव शुक्ला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button