Blog

Chandauli News-प्याज की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही 70 लाख की अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार

चन्दौली: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 407 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 3654.36 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम ने 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर NH-19 स्थित जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक (MP 33H 3042) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें प्याज की 175 बोरियों के बीच अवैध शराब छिपाई गई थी। मौके से ट्रक चालक हरिओम धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी का निवासी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा थाना सैयदराजा,उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह,हे0का0 नसीरुद्दीन हुँमायु,का0 शंकर राम,चालक बिरेश यादव।स्वाट/सर्विलांस टीम-निरी0 राम जनम यादव प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 आशीष कुमार मिश्रा,प्रभारी सर्विलांस सेल,हे0का0 अरविन्द कुमार यादव ,हे0का0 राणाप्रताप सिंह ,हे0का0 रामानन्द यादव ,हे0का0 आशुतोष सिंह ,
हे0का0 आनन्द सिंह ,हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव ,हे0का0 मन्टू सिंह ,का0 अजीत सिंह ,का0 नीरज कुमार मिश्रा ,का0 मनीष कुमार ,का0 संदीप कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button