Chandauli News-बलुआ पुलिस ने 25,000 रुपये का इनामिया शातिर गोतस्कर को किया गिरफ्तार

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के दिशा-निर्देशन में वांछित/इनामिया अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।थाना बलुआ पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामिया शातिर गोतस्कर शेखलाल सोनकर उर्फ सोनू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।गंभीर धाराओं में दर्ज आपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 12/2025, धारा 106(1)/281/324(2)/324(3) BNS साथ ही – 2/3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम,3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम,
11 पशु क्रूरता अधिनियम – थाना बलुआ.मु0अ0सं0 02/2021, धारा 307/419/420/467/468/471 भा.दं.वि.,3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम,11 पशु क्रूरता अधिनियम – थाना चंदौली.मु0अ0सं0 73/2021, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट – थाना चंदौली.
गिरफ्तारी का स्थान:ग्राम ककरही, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:अतुल कुमार प्रजापति – थानाध्यक्ष, थाना बलुआ,उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह – चौकी प्रभारी, महुअरकला,उ0नि0 जगदीश,का0 अनुज वर्मा,का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 कृष्ण कुमार यादव टीम में शामिल रहे.