Blog

Chandauli News-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में चंदौली में आक्रोश मार्च,पुतला दहन कर जताया विरोध

चंदौली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय व्यवहार व अत्याचार को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों ने आक्रोश मार्च निकाला। नगर पंचायत स्थित श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर से शुरू हुआ यह जुलूस नगर भ्रमण करते हुए सदर तहसील के समीप पहुंचा, जहां बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया।आक्रोश मार्च के दौरान हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री नीतीश ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।बजरंग दल के जिला संयोजक प्रिंस ने कहा कि बांग्लादेश में मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और आए दिन हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कदम उठाने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।विहिप के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिहादी मानसिकता के लोग लगातार हिंदुओं के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों बांग्लादेश में दीपेश दास को जिंदा जलाया गया, लेकिन इस पर अन्य राजनीतिक दलों की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई।इंद्रजीत जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत में भी जिहादी मानसिकता के लोग मौजूद हैं, जिन्हें चिन्हित कर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।इस मौके पर आरोग्य भारती के डॉक्टर शशिकांत मिश्रा, जिला गौ रक्षा विभाग के अम्बरीष, शिवम, अभिषेक, संतोष तिवारी, बच्चा बाबू अग्रहरि, अमन सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button