Blog

Chandauli News-भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया कम्बल वितरण,जरूरतमंदों को मिली राहत

चंदौली:सकलडीहा -शीत ऋतु की कठोरता के बीच मानवता और करुणा का संदेश देते हुए सकलडीहा तहसील क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद, वृद्ध एवं असहाय ग्रामीणों को ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना रहा।इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का जीवंत रूप है।उन्होंने कहा कि शीतलहर के इस कठिन समय में ऐसे सेवा कार्य न केवल पीड़ितों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और सौहार्द की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।कम्बल पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, तहसीलदार सकलडीहा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, कुमुद बिहारी, बिहारी सिंह, विजय गुप्ता, भानु सिंह चौहान, तारा सिंह, राजेश तिवारी, मोनू पाण्डेय, अक्षय राजभर, सूरज पाण्डेय सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button