Blog

Chandauli News-“भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप तय समय में एसआईआर का कार्य निष्पक्ष ढंग से पूर्ण करें”-डीएम

चंदौली जनपद में सुपरवाइज़र एवं बीएलओ द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रगति का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थल निरीक्षण कर समीक्षा की। उन्होंने सदर तहसील के तेजोपुर एवं नगर पंचायत सैयदराजा में पहुंचकर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर, सुपरवाइज़र, बीएलओ एवं अन्य संबंधित टीम से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने, अद्यतन जानकारी एकत्र करने तथा भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप इस अभियान को पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए।जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ लगातार फील्ड में सक्रिय रहते हुए घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर रहे हैं। इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य है कि जनपद के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों, जिससे निर्वाचन सूची पूर्णतः शुद्ध, अद्यतित और विश्वसनीय बने।उन्होंने बताया कि इस कार्य की प्रभावी निगरानी एवं गति बनाए रखने हेतु अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी एवं जनपद-स्तरीय 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि SIR अभियान सुचारू रूप से व समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button