Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

चंदौली – मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण तथा उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास योजनाएं शामिल रहीं।इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों की जानकारी भी दी गई, जिनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005; कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013; दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986); तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सुरक्षित समाज की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button