Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति का पालन कराने वाले ही कर रहे उल्लंघन,पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई गुहार

चंदौली -महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बीच पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगे हैं। धानापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर जबरदस्ती करने और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला धानापुर थाना क्षेत्र के भदाहू चौकी अंतर्गत कवई पहाड़पुर गांव का है। पीड़ित महिला उषा देवी का आरोप है कि जमीन विवाद के मामले में चौकी इंचार्ज ने रात के अंधेरे में उसे और उसके पति को जबरदस्ती गाड़ी में ठूसकर चौकी ले जाने की कोशिश की और बाद में सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। महिला का कहना है कि इस दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी का रौब दिखाया गया। पीड़िता के अनुसार अगले दिन सुबह भी उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर भदाहू चौकी ले जाया गया। वहीं पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसके पति को दो दिन बाद जेल भेज दिया। फिलहाल महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर न्याय की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button