Chandauli News-मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में #मिशन_शक्ति_फेज_5 के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद चंदौली की एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को साइबर क्राइम, नारी स्वावलंबन और सशक्तिकरण के मुद्दों पर जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे — 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 1098 (बाल सहायता सेवा) — की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध के दौरान इन नंबरों का प्रयोग कैसे करें।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना, तथा साइबर अपराध के प्रति सतर्कता बढ़ाना है।चंदौली पुलिस का यह प्रयास महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
