Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत अश्लील टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली – मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद चन्दौली में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में “ऑपरेशन मजनू” के तहत थाना चन्दौली पुलिस टीम ने एक मनचले शोहदे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांगहे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, थाना चन्दौली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पं. कमलापति त्रिपाठी अस्पताल के बाहर महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने और फब्तियां कसने की हरकत कर रहा था। मौके पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:नाम: चन्द्रजीत पुत्र सुदामा उम्र: लगभग 36 वर्ष है निवासी: ग्राम भसनहटा, थाना मोहनिया, जनपद भभुआ (बिहार)अभियुक्त के विरुद्ध थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0-277/2025, धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-प्र0नि0 संजय कुमार सिह थाना व जिला चन्दौली,उ0नि0 देवेन्द्र बहादुर सिह चौकी प्रभारी कस्बा चन्दौली,हे0का0 धीरेन्द्र यादव थाना व जिला चन्दौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button