Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज–5.0) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।यह अभियान कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।


अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, कस्बों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, पुलिस सहायता सेवाओं जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, सोशल मीडिया/व्हाट्सएप के माध्यम से सहायता तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।


ग्रामीण क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।अभियान के तहत पुलिस द्वारा स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

हेल्पलाइन नंबरों व कानूनी जानकारी का प्रसार
महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपात सेवा–112, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076, चाइल्ड लाइन–1098, एम्बुलेंस सेवा–108, स्वास्थ्य सेवा–102, साइबर क्राइम हेल्पलाइन–1930 आदि के संबंध में पम्पलेट वितरित कर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।चंदौली पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। “मिशन शक्ति” फेज–5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद में ऐसा वातावरण तैयार करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जहाँ हर महिला और बालिका स्वयं को सुरक्षित और निर्भीक महसूस कर सके।
इसके साथ ही थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button