Chandauli News-मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।यह अभियान कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।जनजागरूकता कार्यक्रम“मिशन शक्ति” अभियान के इस चरण में जनपद के समस्त थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, कस्बों एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, पुलिस सहायता सेवाओं जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, ट्विटर/व्हाट्सएप के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के तरीकों तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।महिला संबंधित समस्याओं का निस्तारणग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।सामुदायिक जुड़ाव (कम्युनिटी पुलिसिंग)अभियान के तहत पुलिस द्वारा स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत किया जा सके।
हेल्पलाइन एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—
वूमेन पावर लाइन – 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
चाइल्ड लाइन – 1098
एम्बुलेंस सेवा – 108
स्वास्थ्य सेवा – 102
साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930
शामिल हैं।
चंदौली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। “मिशन शक्ति” फेज–5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद में ऐसा सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण तैयार करना पुलिस का निरंतर प्रयास है, जहाँ प्रत्येक महिला और बालिका स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।साथ ही, थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। चंदौली पुलिस समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।





