Blog

Chandauli News-मुगलसराय पुलिस का बड़ा एक्शन:1709 लीटर अवैध शराब नष्ट

चन्दौली जनपद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुगलसराय पुलिस द्वारा मालखाने में लंबे समय से जमा अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई  न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई, जिसमें वर्ष 2024 और 2025 से संबंधित आबकारी अधिनियम के कुल 43 मुकदमों में जब्त शराब शामिल थी।पुलिस ने कुल 1709 लीटर अवैध शराब को जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट कराया। इस शराब में अंग्रेजी, देशी, बीयर और कच्ची शराब शामिल रही। पूरी प्रक्रिया को न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के कुशल निर्देशन में की गई। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है। इस सख्त कदम से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। साथ ही, यह संदेश भी स्पष्ट रूप से दिया गया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिसमें निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे:विजय कुमार पाण्डेय (सहायक अभियोजन अधिकारी), संगीता (आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र चतुर्थ, मुगलसराय),संतोष कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना मुगलसराय),दीपु कुमार (लिपिक, कार्यालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button