Chandauli News-मुगलसराय विधानसभा में विकास को गति:विधायक रमेश जायसवाल ने 1 करोड़ 90 लाख की लागत से होने वाले सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र जनहित में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने नगर पंचायत चंदौली के वार्ड नंबर 12 में स्थित सती माता मंदिर एवं चंदौली कोट स्थित शिव मंदिर के पास होने वाले सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है। विधायक ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर फीता काटकर शिलान्यास संपन्न किया।
विधायक रमेश जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि चंदौली कोट स्थित शिव मंदिर के पास लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी, क्योंकि पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। लेकिन अब सुंदरीकरण कार्य के अंतर्गत वहाँ नाली निर्माण और सड़क निर्माण कर इलाके की स्थिति को पूरी तरह बेहतर किया जाएगा। इससे आसपास के निवासियों, श्रद्धालुओं और आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, महामंत्री अखिलेश तिवारी, पंकज जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, सभासद दिलीप जायसवाल, विजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




