Blog

Chandauli News-मेडिकल कॉलेज में अधिवक्ताओं का हंगामा,सुरक्षाकर्मी पर बदतमीजी का आरोप

चंदौली के बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में उस समय हंगामा मच गया, जब मां के इलाज के लिए पहुंचे एक अधिवक्ता ने सुरक्षाकर्मियों पर बदतमीजी का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी।कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला “देख लेने” तक पहुंच गया, जिससे परिसर में तनाव फैल गया। घटना से नाराज अधिवक्ता एकजुट हो गए और मेडिकल कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मी को हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले गोरिल्ला प्रदर्शन के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में आकस्मिक चिकित्सक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। अंततः सुरक्षाकर्मी की माफी के बाद विवाद समाप्त हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button