Chandauli News-मोंथा तूफान से बर्बाद धान की फसल पर किसानों ने मांगा 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा

चंदौली।संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मोंथा तूफान से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।किसानों का कहना है कि तूफान से धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और अब रबी की फसल बोने की संभावना भी समाप्त हो चुकी है। इस आपदा से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।किसानों ने यह भी कहा कि कई किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है, इसलिए सरकार को तत्काल सर्वे कराकर उनकी लेटी हुई धान की फसल का मुआवजा भी तत्काल उपलब्ध कराना चाहिए।जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में किसानों ने एडीएम (न्यायिक) को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने भरोसा दिया कि किसानों की सभी मांगें सरकार तक पहुंचाई जाएंगी।कार्यक्रम में किसान मजदूर संयुक्त यूनियन से दीनानाथ श्रीवास्तव, और किसान विकास मंच से राधेश्याम पांडेय, रतन सिंह, शेषनाथ यादव, राम अवध सिंह, पुष्प कुमार सिंह, पारस नाथ विश्वकर्मा, पिंटू पाल, सुजीत कुमार सिंह, बद्री यादव, बांके बिहारी सिंह, अखिलेश यादव आदि शामिल रहे।





