Blog

Chandauli News-मोथा तूफान से प्रभावित किसानों ने डीएम को सौंपा पत्रक,मुआवज़े की माँग

चंदौली जिले में मोथा तूफान से प्रभावित किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर अपनी समस्याएँ उठाईं और डीएम को पत्रक सौंपा। किसानों ने मांग की कि प्रशासन शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा प्रदान करे।किसानों का कहना है कि तूफान के कारण जिले के कई इलाकों में धान की फसल बुरी तरह से तबाह हो गई है। यही नहीं, गेहूं की फसल भी बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के लेखपालों ने सही सर्वे नहीं किया, जिससे कई वास्तविक प्रभावित किसानों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि चंदौली, जिसे ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है, इस बार प्राकृतिक आपदा से गहराई से प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रशासन को किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो संगठन जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर दीनानाथ श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष,प्रभात सिंह उर्फ अनुज, अवनीश सिंह, विनोद सिंह, सुमंत सिंह , चंद्रशेखर सिंह ,अंजनी तिवारी, रंजय यादव, महेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button