Blog

Chandauli News-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया 107वां स्थापना दिवस,चंदौली में भव्य कार्यक्रम आयोजित

चंदौली:यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को अपना 107वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर चंदौली के राधा कृष्ण पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 1919 में स्थापित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भारत सरकार का उपक्रम है और चंदौली ज़िले का अग्रणी बैंक माना जाता है।चंदौली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से बैंक तीन जिलों — चंदौली, सोनभद्र एवं मिर्जापुर — की कुल 48 शाखाओं का संचालन करता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख राजीव कुमार सिंह ने सभी सम्मानित ग्राहकों, सहकर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया न केवल बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ प्रदान कर रहा है, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम के दौरान मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित बैंक के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई।देश के पाँचवें सबसे बड़े बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में सितंबर तिमाही के अंत में 22 लाख करोड़ रुपये के कुल व्यापार का आँकड़ा पार किया है।इस अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख अभिषेक ने बैंक की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि उप क्षेत्र प्रमुख पंकज कुमार ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button