Blog

Chandauli News-लोक आस्था के प्रतीक महापर्व छठ छठ पर आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

खबर यूपी के जनपद चंदौली के सदर ब्लाक के नरसिंहपुर खुर्द से है जहां लोक आस्था के प्रतीक महापर्व छठ की छटा चारों ओर बिखर चुकी है। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, पहिले-पहिल बानी कइल हे छठ मैया, हे छठ मैया दई दे आशीष अपार … जैसे गीतों के साथ व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करते हुए उन्हें मनाना शुरू कर दिया है। रविवार को व्रती महिलाओं ने खरना पर अखंड व्रत का संकल्प लिया। आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को शाम होते ही शहर में रहने वाले पूर्वांचलियों के घरों में छठ मैया के गीत चहुंओर गूंज उठे। पहले दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हुए व्रत के दूसरे दिन खरना पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देने के लिए डाला की तैयारियां पूरी कर लीं। लोगों ने डाला की तैयारियों के साथ ही गन्ना, सिंघाड़ा, केला, सेब, अमरूद, मूली, शकरकंद आदि की खरीदारी कर अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारियां की गई हैमहिलाओं ने अखंड व्रत का संकल्प लेकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया। व्रती महिलाएं सोमवार को अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देंगीं। जबकि मंगलवार को तड़के तीन बजे से वेदी पर मां का पूजन शुरू हो जाएगा और उदय होते सूर्यदेव को अर्घ्य के साथ ही व्रत का समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button