Blog

Chandauli News-शिलान्यास स्थल तोड़े जाने पर संजय कनौजिया का कड़ा विरोध,विकास विरोधी मानसिकता पर उठाए सवाल

चंदौली मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने सदर ब्लाक के ग्राम सभा पड़या के पास पुल के शिलान्यास स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य बेहद निंदनीय और घटिया सोच का परिचायक है। उन्होंने बताया कि विधायक रमेश जायसवाल द्वारा 4 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया था, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है।संजय कनौजिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इसी प्रकार की राजनीति से क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की घृणित मानसिकता रखने वालों को जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा।उन्होंने विधायक रमेश जायसवाल का समर्थन करते हुए कहा कि वे निरंतर विकास कार्य करते रहें, क्षेत्र की जनता पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button