Blog

Chandauli News -शीत लहर के चलते विद्यालयों के समय में परिवर्तन,आदेश तत्काल प्रभाव से लागू,बीएसए ने दी जानकारी

चंदौली डीएम चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जानकारी दी कि बढ़ती शीत लहर और तापमान में अत्यधिक गिरावट को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है।

शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के समस्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा समस्त बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं का संचालन दिनांक 19.12.2025 से अग्रिम आदेश तक परिवर्तित समयानुसार किया जाएगा।नए आदेश के अनुसार विद्यालयों का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक किया जाएगा।अतः जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button