Blog

Chandauli News-सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,शांति व्यवस्था के तहत 10 अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली जनपद के थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 10 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने विभिन्न ग्रामों में शांति व्यवस्था के मद्देनजर कुल 10 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—गोविन्द राय,सुजीत राय,भोला राय,निवासीगण ग्राम सकलडीहा, थाना सकलडीहा,राजेश राय,पवन राय,साहिल,निवासीगण ग्राम बरठी,सकलडीह,अभिषेक उर्फ मुलायम खरवार,शिवकुमार,निवासी ग्राम पदुमनाथपुर, थाना सकलडीह,विकास यादव पुत्र बनारसी यादव, निवासी ग्राम शिवगढ़, दीनबंधु यादव पुत्र देवेंद्र यादव उर्फ वकील यादव, निवासी ग्राम तेनुवट, थाना सकलडीहा,

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव (कोतवाली सकलडीहा), उपनिरीक्षक राणा प्रताप यादव, उपनिरीक्षक जगदीश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सौरभ पटेल, कांस्टेबल रणविजय तथा कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दूबे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button