Blog

Chandauli News-सकलडीहा में भाजपा विधानसभा सम्मेलन आयोजित,GST कटौती पर व्यापारियों ने जताया आभार

सकलडीहा (चंदौली)। विकास खंड सभागार में सोमवार को भाजपा सकलडीहा विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (GST) में हाल में की गई दर कटौती और व्यापारियों के हित में लिए गए सरकार के फैसलों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश विधान परिषद सदस्य (MLC) धर्मेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी मौजूद रहे। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।


अपने संबोधन में धर्मेन्द्र सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकारें लगातार व्यापारी वर्ग के हित में ऐतिहासिक फैसले ले रही हैं। GST में की गई दर कटौती से छोटे व्यापारियों को राहत मिली है और बाजार में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।”उन्होंने बताया कि वस्त्र, धागा, सूत, जूता उद्योग, खाद्य पदार्थ, पैक्ड दालें, रसोई गैस, कृषि यंत्रों और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर दरों में कटौती की गई है। साथ ही रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है। छोटे व्यापारियों के लिए कंपोजिशन स्कीम की सीमा बढ़ाकर उन्हें कर राहत दी गई है।

विशिष्ट अतिथि सूर्यमुनी तिवारी ने कहा, “भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य है – व्यापारी सशक्त, राष्ट्र सशक्त। जब व्यापारियों का हित सुरक्षित होगा, तभी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। GST में सुधार करके भाजपा सरकार ने व्यापारियों की दिक्कतें दूर की हैं।”उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने न केवल कर प्रणाली को सरल किया है, बल्कि भ्रष्टाचार और अनावश्यक निरीक्षणों पर भी अंकुश लगाया है।


सम्मेलन में मौजूद व्यापारियों ने सरकार द्वारा GST में किए गए सुधारों का स्वागत किया और भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय” और “जय भाजपा” के नारों से सभागार गूंज उठा।

एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, अरुण जायसवाल, रामसुन्दर चौहान, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, संजय पाण्डेय, अरुण मिश्रा, गोपाल राजभर, संकठा राजभर, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, दिवेश पाण्डेय, अमित रस्तोगी, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’, अमित सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button