Blog

Chandauli News-सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली के वार्षिक चुनाव का नामांकन शुरू,पहले दिन दिखी गहमागहमी

सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली के वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन न्यायालय परिसर में काफी गहमागहमी देखने को मिली। फूल-मालाओं से लदे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन कक्ष पहुंचे और अपना-अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन मनोज कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद (15 वर्ष से ऊपर) के लिए लवकुश कुमार पटेल द्वारा नामांकन किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद (10 वर्ष से ऊपर) के लिए अमित कुमार त्रिपाठी तथा चंदन कुमार सिंह ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।उपाध्यक्ष के दो पद (10 वर्ष से नीचे व 5 वर्ष से ऊपर) के लिए अनिल कुमार एवं कांति भूषण सिंह ने पर्चा भरा। महामंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार मिश्र, संदीप कुमार यादव एवं सत्य प्रकाश केशरी ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए समीर आलम फारूखी ने नामांकन दाखिल किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ समिति के चंद्रमौली उपाध्याय ने बताया कि कल 7 फरवरी को भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितने नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button