Blog

Chandauli News-सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु चंदौली में पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान

चंदौली:आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर तथा जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण किया गया।इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है, वहीं आम जनता में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।चंदौली पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button