Blog
चंदौली में बाढ़ जैसे हालात,सड़कें बनी तालाब,जनजीवन प्रभावित,सड़कों से टूटा संपर्क

चंदौली, जिले में लगातार हो रही बारिश और डैम से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते हालात गंभीर हो गए हैं। चंदौली तहसील के बबुरी-चंदौली मार्ग पर गढई नदी का बाढ़ का पानी सड़क पर पूरी तरह फैल चुका है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
बारिश और पानी के भारी दबाव के चलते सड़कें तालाब बन चुकी हैं। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि लोग ट्रॉली का सहारा लेकर सड़क पार करने को मजबूर हैं।प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस राहत या बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है।



