चंदौली में फर्जी पैथोलॉजी सेंटरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,एसडीएम व एडिशनल CMO की संयुक्त टीम ने अवैध पैथोलॉजी सेंटर को किया सील

चंदौली चकिया।कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एडिशनल सीएमओ संजय यादव की टीम ने फर्जी तरीके से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रशासन ने कई केंद्रों की जांच की, जिसमें प्रमुख रूप से न्यू आकांक्षा चाइल्ड केयर को अवैध रूप से संचालित पाया गया। केंद्र पर कोई भी डिग्रीधारी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद टीम ने इसे सीज कर दिया।जिला संयुक्त चिकित्सालय के नजदीक छापेमारी की भनक लगते ही अन्य पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अपने सेंटरों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।प्रशासन ने संकेत दिया है कि अवैध रूप से चल रहे सभी पैथोलॉजी और जांच केंद्रों पर आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सही और प्रमाणित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।




